मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देर पर प्रिंसिपल नाराज
वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल और जिला अस्पताल में संयुक्त रूप से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल डॉ. आरबी कमल ने सोमवार को निरीक्षण किया। कार्य में हो रही देर पर उन्होंने नाराजगी जताई। पिछली की बैठक में पेड़ कटाई, आयुष विंग में ओपीडी पर्ची काउंटर और जन औषधि केंद्र को शिफ्ट करने संबंधी निर्देश का भी अनुपालन न होने पर भी डॉ. कमल खफा हुए। उन्होंने तत्काल अनुपालन का निर्देश दिया।
बैठक का आयोजन निरीक्षण के बाद डॉ. आरबी कमल ने सीएमएस कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था, ठेकेदारों और अस्पताल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों से कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। सीएमएस कार्यालय को भी खाली कराकर कार्यदाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.