मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार
कन्नौज, जुलाई 31 -- तिर्वा, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा को नए प्राचार्य के रूप में डॉ. पुष्पेंद्र सिंह मिले हैं। सैफई मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग में तैनात रहे डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने शुक्रवार को प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद बातचीत में उन्होंने मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। नए प्राचार्य ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अनावश्यक रूप से दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर न करना पड़े। मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों और विशेषज्ञ सेवाओं का बेहतर इस्तेमाल कर अधिक से अधिक मरीजों का उपचार यहीं किया जाएगा। खासकर गरीब मरीजों को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.