प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर आदित्य की रविवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 30 वर्षीय डॉ. आदित्य रविवार रात लाउदर रोड स्थित डॉक्टर महिला मित्र के फ्लैट के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिले थे। जहां से उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से हॉर्ट व विसरा प्रिजर्व किया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से अब तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।अल्लापुर के रहने वाले दवा व्यवसायी दिलीप के बड़े बेटे डॉ.आदित्य मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में एमएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। उनका छोटा भाई दीपक बांदा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के अनुसार, डॉ. आदित्य ...