मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- नगर पालिका क्षेत्र के हजरतगंज निवासी विनीत कुमार मिश्रा ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सीएमएस ने मामले की जांच कराने का आश्वासन पीड़िता के पति को दिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी पत्नी को रविवार की रात करीब 11:30 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। उस समय ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक ने मरीज को देखा और बताया कि अवकाश होने के कारण सर्जन उपलब्ध नहीं हैं। मरीज की स्थिति भी गंभीर है, इसलिए किसी दूसरे अस्पताल लेकर जाएं। आरोप है कि समय पर उपचार नहीं मिलने से उनकी पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती रही और मजबूर होकर उन्हें मेडिकल कॉलेज के ही बाहर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.