खगडि़या, मार्च 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता आगामी 13 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पारा मेडिकल कॉलेज, शहीद प्रभुनारायण मल्टी स्पेश्यलटी अस्पताल परमानंदपुर एवं राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, आवास बोर्ड द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। राजमाता माधुरी देवी टीचर टे्रनिंग कॉलेज के निदेशक डॉ रीना कुमारी रुबी ने कहा कि मुख्यमंत्री आधुनिक बिहार के विश्वकर्मा हैं। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से हजारों छात्र एवं छात्राओं को प्रशिक्षण मिल रहा है। बिहार हर क्षेत्र में विकसित हुआ है। बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं हाथ में तिरंगा लिए मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। इधर मीडिया प्रभारी अमरीश कुमार ने बताया कि सीएम का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...