कुशीनगर, मार्च 11 -- पडरौना। गोरखपुर में मेडिकल के छात्र आकाश पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत से दुःखी कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने मेडिकल छात्र आकाश पांडेय को वाहन से कुचलने वाले पर कड़ी कार्रवाई किए जाने और मृतक के परिवार को वाजिब क्षतिपूर्ति देने की मांग की। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के दोनों साल के एमबीबीएस के छात्र करीब 200 की संख्या में शाम को इमरजेंसी गेट में सामने एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में बैनर और कैंडल लेकर मार्च निकाला। इन छात्रों ने मेडिकल कॉलेज से कलक्ट्रेट और फिर रविंद्रनगर चौराहे तक शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकालकर शोक जताया तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सर्वेश गुप्ता, रविकांत, विकास रावत सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.