मेडिकल कॉलेज के गेट पर मिला बुजुर्ग का शव, हड़कंप
मेरठ, मई 25 -- मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम हाउस के गेट नंबर-3 के बाहर रविवार को बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मेडिकल थाना प्रभारी सतवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टा गर्मी और अत्यधिक शराब सेवन के चलते हालत बिगड़ने की आशंका लग रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग काफी देर से सड़क किनारे पड़ा हुआ था। पहले लोगों ने उसे नशे की हालत में समझकर नजरअंदाज किया, लेकिन जब लंबे समय तक कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की उम्र करीब 60 से 65 वर्ष बताई जा रही है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। जांच में पता चला कि बुजुर्ग अक्सर इलाके में घूमता रहता था और रोजाना शराब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.