भागलपुर, जुलाई 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने जहां जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एमबीबीएस सीट की 150 पर नामांकन की अनुमति दी। वहीं कॉलेज प्रशासन द्वारा एनएमसी को भेजे गए संसाधनों की रिपोर्ट में कई खामियां भी गिनाई। बता दें कि इस समय मेडिकल कॉलेज में 120 सीटों पर एमबीबीएस कोर्स के संचालन के लिए महज 84 शिक्षकगण हैं। एनएमसी ने जारी पत्र में कहा कि कॉलेज के 84 में से 76 शिक्षकों का ही अटेंडेंस 75 प्रतिशत पूरा हुआ है। जबकि आठ शिक्षकों ने आधार इनेबल बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्ट (एईबीएएस) ने 75 प्रतिशत उपस्थिति पूरी नहीं की है। यह भी पढ़ें- एम्स देवघर में मेडिकल फैकल्टी भर्ती की प्रोविजनल पात्रता सूची जारी एनएमसी के अनुसार यह जानकारी संस्थान की कमी को दर्शाता है। जारी पत्र के अनुसार,...