पीलीभीत, मई 10 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती दो नवजातों की मौत हो गई। यही नहीं अन्य दो ब्राड डेड नवजात का मामला भी सामने आया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एसएनसीयू में भर्ती तीन नवजातों की हालत अत्यंत गंभीर थी। इनमें एक नवजात को बरेली के निजी अस्पताल से रेफर कर यहां मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहीं अन्य नवजात पहले से ही गंभीर अवस्था में भर्ती था। उपचार के दौरान एक नवजात की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि सभी बच्चे अलग-अलग अस्पतालों से रेफर होकर यहां पहुंचे थे। एक नवजात में सांस की नली और भोजन नली आपस में जुड़ी हुई थी, जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। अन्य बच्चों को भी गंभीर श्वसन संबंधी समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.