प्रयागराज, दिसम्बर 6 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संचालित वन-यूपी मेडिकल कोर एनसीसी कैडेट्स की ओेर से 304 फील्ड हॉस्पिटल रेड ईगल कैंट में आयोजित 12 दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल निलेश खामकर के नेतृत्व में कैडेट्स को जीवन रक्षक से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कमांडिंग मेजर संतोष जायसवाल, सहायक एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. रीना सचान ने प्रदान किया। इस मौके पर कैडेटों ने रक्तदान किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...