मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में मरीज देख रहे डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, इलाज का मौका तक नहीं मिला
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर के हैलट अस्पताल में ड्यूटी के दौरान जूनियर डॉक्टर विनोद बिंद की मौत हो गई। उनको खुद के इलाज तक का मौका नहीं मिला। साथी डाक्टर हार्ट अटैक की आशंका जता रहे हैं। जिस समय डॉक्टर विनोद को हार्ट अटैक आया उस समय वह इमरजेंसी में थे। अचानक बिगड़ी तबीयत से साथी डॉक्टर भी कुछ समझ नहीं पाए। जब तक विनोद का इलाज होता उससे पहले ही वह दुनिया छोड़ चुके थे। डॉ. विनोद बिंद मूल रूप से जौनपुर के निवासी थे और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमएस (द्वितीय वर्ष) के छात्र थे। वे ऑर्थोपेडिक्स विभाग से जुड़े हुए थे। जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान उन्होंने साथियों से पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद साथी डॉक्टरों ने तत्काल उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। उनकी उलझन और घबराहट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.