मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी के पास पेयजल की सुविधा मिली
धनबाद, मई 22 -- धनबाद। भीषण गर्मी को देखते हुए धनबाद मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी के समीप मरीजों और उनके परिजनों को राहत देने के लिए सप्लाई पानी की व्यवस्था की गई है। अस्पताल परिसर में की गई इस व्यवस्था से अब लोगों को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से गर्मी के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से पानी की व्यवस्था वाले स्थान पर शेड का भी निर्माण कराया गया है ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाव हो सके। अस्पताल आनेवाले मरीजों और उनके परिजनों को अक्सर पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता था। विशेषकर दोपहर के समय स्थिति और कठिन हो जाती थी। यह भी पढ़ें- बस स्टैंड में नहीं मिलता पानी, यात्रियों को होती है परेशानी नई व्यवस्था शुरू होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल पहुंचे लोगों ने इस पहल की सराहना करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.