देवरिया, मार्च 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी की सूरत बदलेगी। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई। इमरजेंसी की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। यहां सभी बेड अत्याधुनिक लगाए जाएंगे। इसके अलावा मरीजों को गर्मी से निजात देने के लिए चार एसी लगाई जाएगी, वहीं सेफ रूम स्थापित होने के साथ ही अन्य सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराए जाएंगे।मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में हर रोज चौबीस घंटे में करीब 250 से 300 लोग इलाज कराने आते हैं। इसमें अधिकांश को ओपीडी में इलाज के बाद छुट्टी दे दी जाती है, जबकि गंभीर करीब 90 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। इमरजेंसी में लगाए गए सभी 18 बेड और आईवी स्टैंड काफी पुराने हो गए हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। इसको प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने गंभीरता से लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.