प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- कार्यालय कर्मी को किया फोन, घर के रास्ते में दी जान से मारने की धमकी प्रतापगढ़, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने मामले में सीएमएस को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा गांव निवासी डॉ. वीसी पांडेय मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह मंगलवार रात 9:30 बजे अपने घर पर मौजूद थे। आरोप है कि उनके विभाग के कर्मचारी शिवम यादव को प्रियांक मिश्र नामक एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने डॉ. वीसी को गालियां दी। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उन्हें मेडिकल कॉलेज में बैठने नहीं देगा। घर आने जाने के दौरान रास्ते में मारने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी आरोपी कई बार ऐसी हरकत कर चुका है। इसकी सू...