मेडिकल कॉलेज की 27 पीजी सीटों पर मंडराया खतरा
हल्द्वानी, जून 6 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की भारी किल्लत के चलते आगामी सत्र की 27 पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) सीटों पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। कॉलेज प्रबंधन वर्तमान में पहले से ही 40 प्रतिशत फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है। इस संकट के बीच शासन स्तर पर डॉक्टरों और प्रोफेसरों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी होने की चर्चाएं तेज हैं। यदि इस समय पर फैकल्टी का ट्रांसफर किया जाता है, तो नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) में नई पीजी सीटों के लिए किया गया आवेदन निरस्त हो जाएगा। नए सत्र में सीटें मिलने की उम्मीद भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कुछ समय पहले विभिन्न विभागों में पीजी की 27 सीटों के लिए एनएमसी आवेदन किया था। लाखों रुपये की फीस जमा की है। ऐसे में अगर फैकल्टी ट्रांसफर होने पर सीट नहीं मिलेगी तो लाखों रुपये डूब जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.