मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। टीबी उन्मूलन के लिए शुरू हुए 100 दिन के कार्यक्रम के संचालन को लेकर श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) में बुधवार को विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें मेडिकल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की टीबी की स्क्रीनिंग करने का निर्णय लिया गया। अधिक से अधिक मरीजों को इसमें शामिल किया जाएगा। साथ ही निर्णय लिया गया कि इमरजेंसी में दो बेड टीबी मरीजों के लिए रिजर्व रहेंगे। इन पर स्टीकर लगाए जाएंगे।बैठक की अध्यक्षता एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने की। बताया कि जिले में 440 गांवों को टीबी के हाई रिस्क में रखा गया है। यह भी पढ़ें- सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 को लेकर कार्यशाला निर्णय लिया गया कि विभाग की ओर से भेजी गई गाइडलाइन के हिसाब से टीबी उन्मूलन के लिए कदम उठाए ...