अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल का सीधा असर सोमवार को शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों पर देखने को मिला। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज में इलाज न मिलने पर बड़ी संख्या में मरीजों ने दीनदयाल अस्पताल और मलखान सिंह जिला अस्पताल का रुख किया, जिससे यहां व्यवस्थाएं भी दबाव में नजर आईं। दीनदयाल अस्पताल में सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ बनी रही। अस्पताल प्रशासन के अनुसार करीब 2200 से अधिक मरीजों ने उपचार कराया, जो सामान्य दिनों की तुलना में अधिक है। वहीं मलखान सिंह जिला अस्पताल में भी लगभग 2100 मरीज पहुंचे, जिससे वहां भी चिकित्सकों और स्टाफ पर अतिरिक्त दबाव बना रहा। डॉक्टरों के अनुसार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.