मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा हुई हाईटेक,172 कैमरों की निगरानी में पूरा परिसर
बहराइच, जून 29 -- बहराइच,संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज बहराइच की सुरक्षा व्यवस्था अब पूरी तरह हाईटेक हो गई है। मरीजों की सुरक्षा, दलालों पर रोक और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पूरे परिसर को 172 उच्च क्षमता के सीसी कैमरों से लैस कर दिया गया है। ओपीडी, इमरजेंसी, सभी वार्ड, आईसीयू, लेबर रूम, पैथोलॉजी, दवा काउंटर, पार्किंग और मेन गेट तक कैमरों की पैनी नजर रहेगी।
सुरक्षा की नई तकनीक प्राचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में रोजाना हजारों मरीज और तीमारदार आते हैं। भीड़ का फायदा उठाकर कुछ दलाल मरीजों को बहला-फुसलाकर बाहर की पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर पर ले जाते थे। कई बार वार्डों में चोरी की घटनाएं भी सामने आईं। इसके अलावा कुछ कर्मचारी भी ड्यूटी से नदारद रहते थे। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए पूरे परिसर को कैमरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.