मेरठ, मई 22 -- मेडिकल कॉलेज की संविदा नर्स की फंदे से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को पूर्व सहकर्मी सूफियान ने लोहियानगर के आवास पर अंजाम दिया और फरार हो गया। आरोपी लगातार नर्स पर धर्मांतरण और शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। लाश को सूफियान की बहन ने मेडिकल कॉलेज में फेंका और फरार हो गई। पुलिस की दो टीमों को कार्रवाई के लिए लगाया गया, जिसके बाद हत्यारोपी की बहन को गिरफ्तार किया गया है। देर रात हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जागृति विहार निवासी अंजली शर्मा मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्स थी। पूर्व में इनके साथ सूफियान निवासी खुशहालनगर लिसाड़ी गेट काम करता था। सूफियान लगातार अंजली को परेशान कर रहा था और शादी कर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था। हालांकि अंजली ने साफ कह दिया था कि वह शादीशुदा है। अंजली गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर स...