बुलंदशहर, फरवरी 26 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए गुरुवार को शासन की टीम ने निरीक्षण किया। इलाहाबाद (प्रयागराज) से आई विशेष टीम ने सभी विभागों का निरीक्षण करते हुए मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। प्राथमिक जांच में टीम को व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। शासन के निर्देश पर पहुंची टीम ने सबसे पहले ओपीडी का रुख किया। यहाँ टीम ने मरीजों के पंजीकरण से लेकर डॉक्टरों के बैठने और परामर्श की प्रक्रिया को देखा। इसके बाद टीम एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड अनुभाग में पहुंची, जहाँ मशीनों की कार्यक्षमता और मरीजों की वेटिंग लिस्ट के बारे में जानकारी ली। टीम ने अस्पताल के प्रशासनिक कार्यालय के अभिलेखों का भी मिलान किया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप राण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.