मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने सीएचसी कालपी का किया निरीक्षण
उरई, सितम्बर 17 -- कालपी, संवाददाता। मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन के आरआरटीसी की विशेषज्ञ टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी का निरीक्षण किया। टीम ने सेवाओं का जायजा लेने के साथ ही चिकित्सकों व कर्मचारियों को जटिल मामलों के प्रबंधन पर ऑनसाइट मेंटरिंग और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। निरीक्षण टीम में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल सिंह निरंजन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार लोधी, आरआरटीसी एफआरयू विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी पचौरी और समन्वयक नेहा तिवारी शामिल रहीं। टीम ने प्रसव कक्ष, नवजात देखभाल इकाई, उपलब्ध संसाधन और आपात प्रबंधन की तैयारियों को बारीकी से देखा। डॉ. कपिल ने सुरक्षित प्रसव, जटिल प्रसूति में त्वरित निर्णय और समय पर रेफरल के महत्व पर जोर दिया। डॉ. संतोष ने नवजात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.