रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई इसी सत्र 2026-27 से शुरू होने की उम्मीद मजबूत हुई है। मान्यता प्रक्रिया के बीच शनिवार को विधायक शिव अरोरा ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने लैब, स्टूडेंट स्टडी हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम समेत विभिन्न ब्लॉकों का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण, फर्नीचर और शैक्षणिक संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली।

मान्यता प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रप्रकाश बेसोड़ा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतरिम अपील की गई है। इसमें पूर्व में सामने आई कमियों को दूर किए जाने और आवश्यक मानकों की जानकारी दी गई है। मंत्रालय की संस्तुति के बाद राष्ट्रीय आयुर्विज...