मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के बैंक खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
हल्द्वानी, जुलाई 11 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की एक महिला डॉक्टर साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। जालसाजों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए बिना उनकी अनुमति के एक लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में राजकीय मेडिकल कॉलेज कैंपस (जे-ब्लॉक) निवासी चिकित्सक ने बताया कि उनका एक्सिस बैंक की दुर्गा सिटी सेंटर शाखा में खाता है। बीते 6 जुलाई की शाम करीब 4:37 बजे उनके मोबाइल पर एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। यह ट्रांजेक्शन यूपीआई के माध्यम से बिना उनकी जानकारी और अनुमति के किया गया था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: युवक के खाते से 1.24 लाख निकाले इस उन्होंने करीब एक घंटे बाद राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.