मेडिकल कॉलेज की बदहाल व्यवस्था सुधारने की मांग
हजारीबाग, मई 20 -- हजारीबाग,वरीय संवाददाता । हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार वर्मा से मुलाकात कर अस्पताल की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। रंजन चौधरी ने ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे सीनियर डॉक्टरों की तैनाती, पोस्टमार्टम विभाग की विशेष मॉनिटरिंग और मरीजों को अनावश्यक रेफर करने पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही खराब पड़े पीएसए ऑक्सीजन प्लांट, वार्डों के एसी, पंखे और वॉटर कूलर को जल्द दुरुस्त कराने तथा बाहर की दवाइयां लिखने पर रोक लगाने की बात कही। प्राचार्य प्रो. वर्मा ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं में जल्द सुधार का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- अरगड्डा कोयलांचल में सांसद मनीष जायसवाल की दहाड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.