पीलीभीत, जुलाई 22 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में कई नई सेवाओं और मजबूत चिकित्सा ढांचे को विकसित करने वाली डा.संगीता अनेजा अब बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगी। करीब ढाई साल कार्यरत रही डा.अनेजा के कार्यकाल में दो सौ बेड अस्पताल और पैरामेडिकल के कई पाठ्यक्रमों की शुरूआत हुई। यही नहीं दो सौ बेड अस्प्ताल के लिए डेडीकेटेड इलेट्रिक कॉरीडोर से लेकर दो एमबीबीएस सत्रों के सफल संचालन के बीच कई उपलब्धियां उनके नाम रहीं। चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ ही डा.अनेजा ने यहां नवोदित चिकित्सकों को पूरा सहयोग दिया। राष्ट्रीय स्तर की एक सीएमई भी हाल ही में सफलतापूर्व संपन्न हुई थी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिलीं नई स्थाई प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा प्रतापगढ़ से पैथौलॉजी विभागाध्यक्ष...