पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा.संगीता अनेजा को सम्मानित किया। दरअसल नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में से एक जिले के सीमांत क्षेत्र में गुरू गोरखपुर सेवा स्वास्थ्य यात्रा आयोजित कर अछूते चल रहे लोगों तक चिकित्सा सेवााएं पहुंचाई गई थीं। उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने प्राचार्य डा.अनेजा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। स्वास्थ्य यात्रा में 12 ग्राम पंचायतों में 7436 मरीजों को चिकित्सा सेवा का लाभ दिया गया था। डा.अनेजा ने बताया कि मुहिम में कुल 46 डाक्टरों की टीमों ने सहभाग किया। संसाधन विहीन क्षेत्रों तक हम पहुंचे, यह खुशी की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.