बुलंदशहर, फरवरी 1 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के स्थापना काल से सारथी रहीं प्राचार्य डॉ. मनीषा जिंदल का कार्यकाल शनिवार को पूरा हो गया। 31 जनवरी को उनके सेवाकाल का अंतिम दिन रहा। अब सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजय मिश्रा को कार्यवाहक प्रचार्या की तैनाती की गई है। बता दें कि डॉ. मनीषा जिंदल की तैनाती जनवरी 2023 में उस समय हुई थी, जब मेडिकल कॉलेज अपनी शुरुआती चुनौतियों से जूझ रहा था। इससे पहले वह ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के 'स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च' में फिजियोलॉजी विभाग की प्रोफेसर और डीन के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। वहां के लंबे अनुभव को उन्होंने बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज को संवारने में झोंक दिया। उनके नेतृत्व में ही कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) से हरी झंडी मिली और 100 सीटों पर एमबीबीएस का पहला शैक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.