मेडिकल कॉलेज की पानी लाइन से 47 अवैध कनेक्शन काटे
फरीदाबाद, जून 4 -- नूंह, सरसमल। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज को पानी पहुंचाने वाली मुख्य पाइपलाइन पर कार्रवाई करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 47 अवैध कनेक्शन हटा दिए। यह कनेक्शन आसपास की कॉलोनियों और निर्माणाधीन मकानों में किए गए थे। कार्रवाई के बाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पेयजल आपूर्ति में सुधार आने की उम्मीद है। दरअसल, हाल के दिनों में शहीद हसन खां मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मुख्य पाइपलाइन की जांच कराई। जांच में सामने आया कि पाइपलाइन से बिना अनुमति के कई अवैध कनेक्शन जोड़ दिए गए थे, जिससे बड़ी मात्रा में पानी की खपत हो रही थी और मेडिकल कॉलेज तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था। कार्यकारी अभियंता अमित कुमार संड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.