मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में जल्द मिलेगी मरीजों की पर्ची
कुशीनगर, जून 3 -- कुशीनगर। निज संवाददाता जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के इलाज में अभी और सहूलियतें बढ़ने वाली हैं। एमसीएच विंग में पर्ची बनवाने और वहां से नई बिल्डिंग में संचालित ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने में हो रही भाग-दौड़ एवं समय की बर्बादी से जल्द मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि अब नई बिल्डिंग में ही ओपीडी पर्ची काउंटर बनवाया जा रहा है। इसके पूर्ण होते ही पंजीकरण काउंटर यहां आ जाएगा। यह भी पढ़ें- अतिरिक्त पर्चा काउंटर का कार्य कागजों में सिमटा पर्ची काउंटर का स्थानांतरण जब यह अस्पताल संयुक्त जिला चिकित्सालय के रूप में संचालित होता था, तो उसके हाल में पर्ची काउंटर था। बगल में ही दवा काउंटर भी था। मरीजों की भीड़ के चलते जगह कम पड़ जाने की वजह से पर्ची काउंटर इसके आगे बने पांच मंजीले एमसीएच विंग में स्थानांतरित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.