मेडिकल कॉलेज की खराब सीटी स्कैन मशीन हुई ठीक, मरीजों को राहत
बस्ती, जून 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन सेवा बहाल हो गई। विभाग में जांच की सुविधा शुरू होने से सैकड़ों मरीजों ने राहत की सांस ली। पिछले रविवार को तकनीकी कमी के चलते देर शाम को मशीन खराब होने से मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा था। जांच नहीं होने से मरीजों को निजी सेंटरों पर महंगे दामों पर जांच करानी पड़ रही थी। 'हिन्दुस्तान' ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। खबर को संज्ञान लेते हुए उप प्राचार्य डॉ़ अनिल कुमार यादव ने सीटी स्कैन मशीन को दुरूस्त करने के लिए इंजीनियरों को निर्देश दिया। इंजीनियर भपेद्र ने बताया मशीन की ट्यूब खराब होने के कारण मशीन ठप हो गई थी। कमियों को दूर करते हुए जांच सुविधा बहाल कर दी गई है। मशीन में अचानक आई खराबी के चलते जांच के लिए पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.