शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लगी रही। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक हर जगह भीड़ नजर आई। मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार, सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा असर देखा जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...