मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उमड़ी भीड़, कई मरीजों के नहीं बन सके पर्चे
शाहजहांपुर, मई 3 -- शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शनिवार को भारी भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन सीमित काउंटर और धीमी प्रक्रिया के कारण कई मरीजों के पर्चे तक नहीं बन सके। दूर-दराज से आए मरीजों को घंटों इंतजार के बाद भी निराश लौटना पड़ा। मरीजों का कहना है कि ओपीडी का समय दोपहर में ही समाप्त हो जाता है, जिससे सभी का पंजीकरण नहीं हो पाता। कई मरीजों ने आरोप लगाया कि समय से पहले ही पर्चा काउंटर बंद कर दिया जाता है। भीषण गर्मी में लाइन में लगे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे काफी परेशान नजर आए। यह भी पढ़ें- मायागंज अस्पताल के ओपीडी में रजिस्ट्रेशन कराने में हो रहा विलंब कुछ मरीजों ने व्यवस्था में सुधार और ओपीडी का समय बढ़ाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में रही भीड़, मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.