सोनभद्र, अप्रैल 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में इमरजेंसी सेवाओं की हकीकत काफी चिंताजनक है। यहां गंभीर मरीजों के लिए सबसे जरूरी जांचों में शामिल एक्स-रे सुविधा ओपीडी समय के बाद पूरी तरह ठप हो जाती है। इसका सीधा असर इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों के उपचार पर पड़ रहा है। रविवार और अन्य छुट्टियों के दिन स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब पूरे दिन एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध नहीं रहती। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी संचालित होती है। यहां पर प्रतिदिन 1200 से अधिक ओपीडी में मरीज देखे जाते हैं। उस दौरान एक्स-रे की सुविधा भी किसी तरह उपलब्ध हो पाती है, लेकिन जैसे ही ओपीडी बंद होती है, इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को यह बुनियादी सुविधा नहीं मिलती। कई बार रात में गंभीर रूप से दुर्घटना या फिर गिरकर गंभ...