पीलीभीत, मई 23 -- पीलीभीत। भीषण गर्मी में बढ़ रहे मरीजों के कारण मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सभी बेड फुल हो गए हैं। वहीं एक बुजुर्ग अमरिया निवासी 67 वर्षीय मिश्रीलाल की हार्ट अटैक से सुबह के वक्त मौत हो गई। इमरजेंसी में कुल तीस बेड हैं। सभी फुल रहे। इससे मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर और बेड आदि को लेकर सभी जगह अफरातफरी सी रही। मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ रही। ओपीडी के बाहर पंजीकरण काउंटरों पर लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। डॉक्टरों के चैंबर के बाहर मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जांच केंद्रों पर भी भारी भीड़ रही। मरीजों को जांच कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...