गोंडा, अप्रैल 10 -- गोण्डा। मेडिकल कालेज का हाल निराला है। कहने को तो आठ ओटी (आपरेशन थियेटर) मेडिकल कॉलेज में है लेकिन सात में अब भी ताला ही लटक रहा है। केवल एक ही ओटी ही संचालित की जा रही है। स्थिति यह है कि ओटी में आपरेशन के लिए मरीजों की नहीं बल्कि डाक्टरों की लाइन लगती है। शिफ्टवार सर्जन आपरेशन करते हैं। सबसे चौकाने वाली बात तो यह है कि यह स्थिति तब है जबकि मेडिकल कॉलेज में लगभग डेढ़ दर्जन सर्जनों की तैनाती है। मेडिकल कॉलेज में जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक व ईएनटी मिलाकर करीब डेढ़ दर्जन सर्जन तैनात हैं। जिसमें सात जनरल सर्जन, आधा दर्जन आर्थोपैडिक सर्जन व चार ईएनटी सर्जन की तैनाती है। इसके बावजूद भी सिर्फ एक ही ओटी संचालित की जा रही है। ऐसे में ऑपरेशन के लिए मरीजों के साथ ही डाक्टरों को इंतजार करना पड़ रहा है। पुरानी बिल्डिंग में मौजूद एक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.