गोंडा, मई 31 -- गोण्डा। मेडिकल कॉलेज के रिकॉर्ड रूम में जगह की भारी कमी के कारण मरीजों के महत्वपूर्ण अभिलेखों के संरक्षण पर संकट मंडराने लगा है। हालत यह है कि बीएचटी (बेड हेड टिकट) और अन्य चिकित्सीय अभिलेख अब अलमारियों व रैक में रखने के बजाय फर्श पर रखे जा रहे हैं। रिकॉर्ड रूम के पूरी तरह भर जाने से कर्मचारियों को नए अभिलेख रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रिकार्ड रूम बनाया गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज भर्ती होते हैं, जिनके उपचार संबंधी दस्तावेज रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखे जाते हैं। वर्षों से जमा हो रहे अभिलेखों के कारण रिकॉर्ड रूम की क्षमता जवाब दे चुकी है। अब स्थिति यह हो गई है कि नए बीएचटी रखने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। मजबूरी में फाइलों और दस्तावेज...