देवरिया, जून 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को मेडिकल कॉलेज का चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया। जिससे एक बेड पर दो-दो बीमार बच्चों को भर्ती करना पड़ा। मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड नहीं मिल रहा है। वहीं इमरजेंसी में बेड नहीं मिलने पर कई मरीजों का स्ट्रेचर पर ही इलाज किया गया। बढ़ती गर्मी, मौसम में उतार-चढ़ाव से बीमारों की संख्या बढ़ने लगी है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गयी है। मरीजों की संख्या बढ़ने से एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। गर्मी और उमस में मरीजों की परेशानी बढ़ गयी है। वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में पर्याप्त संसाधन नहीं होने से गर्मी से मरीज बेहाल रहे। गर्मी बढ़ने से बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द के मरीजों से वार्ड फुल हो गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने से मजबूरी में...