देवरिया, मार्च 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को दो माह का मानदेय नहीं मिला है। इसकी वजह से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह त्योहार से पहले भुगतान की आस लगाए थे, लेकिन नहीं होने से कर्मियों की होली फीकी रहेगी। वहीं चिकित्सा शिक्षकों, डॉक्टर व अन्य कर्मियों का भी वेतन नहीं मिला है, जिससे वह भी दिक्कत महसूस कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्सिंग के करीब तीन सौ से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिसमें दो कंपनी के कर्मी हैं। इसमें नर्स, टेक्नीशियन, एमपीडब्लू सहित अन्य कर्मी शामिल हैं। कर्मचारियों को मानदेय के लिए परेशान होना पड़ता था। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने इस समस्या को गंभीरता लिया और मानदेय का नियमित भुगतान होने लगा, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.