औरैया, जून 10 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बुधवार को लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं 100 शैया चिकित्सालय चिचौली का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दो स्टाफ नर्स कई दिनों से अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनके वेतन आहरण पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए। 100 शैया चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य प्रवेश द्वार के समीप रखी स्वचालित कपड़ा धुलाई मशीनों को व्यवस्थित स्थान पर रखने तथा मुख्य द्वार पर दिखाई दी सीलन को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- बिठूर सीएचसी से गायब मिले दो डॉक्टर, एक कर्मचारी इसके बाद सीटी स्...