धनबाद, अप्रैल 14 -- डॉग बाइट के मरीजों के लिए राहत भरी खबर। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल में सोमवार को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की आपूर्ति हो गई है। दोनों अस्पतालों को पांच-पांच सौ वाइल वैक्सीन मिली है। वैक्सीन पहुंचते ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एआरवी सेंटर में मरीजों को टीका लगाया जाने लगा। सदर अस्पताल में मंगलवार से इसकी शुरुआत होगी। बता दें कि सदर अस्पताल में पिछले करीब दो महीने से एआरवी उपलब्ध नहीं थी। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई थी। वहीं करीब दो सप्ताह पहले वहां भी वैक्सीन खत्म हो गई थी। यह भी पढ़ें- ब्लड बैंक बढ़ाएगा अपना कैंप इसके बाद मरीजों को निजी खर्च पर वैक्सीन खरीदकर लगवानी पड़ रही थी।अब दोनों अस्पतालों में वैक्सीन मिलने से मरीजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.