अयोध्या, अप्रैल 24 -- अयोध्या, संवाददाता। दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में मौजूद तीन घरों में चोरी की घटना सामने आयी है। चोरी का मामला प्रकाश में आने के बाद कोतवाली अयेध्या से पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोपहर में हुई यह घटना कॉलेज में चर्चा का विषय बन गयी है। मेडिकल कालेज में तैनात चिकित्सक डा. बागीश मिश्रा ने बताया कि दोपहर को दो बजे जब वह अपने घर पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। पहले चोर ने ब्लड बैंक के कर्मचारी अवधेश के यहां चोरी की। उसके बाद कालेज में कार्यरत स्टाफ नर्स वंदना सिंह के यहां चोरी को अंजाम दिया। इसके बाद जेई राजेश कुमार गुप्ता के यहां चोरी की। राजेश गुप्ता अभी बाहर है। इसके बाद चोरों ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या पंकज सिंह न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.