धनबाद, मई 21 -- धनबाद, अमित रंजन। 40 डिग्री सेल्सियस की प्रचंड गर्मी में अनियमित बिजली कटौती से मरीजों की जांच से लेकर इलाज तक प्रभावित हो रहा है। स्थिति है कि धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को बिजली नहीं रहने से क्लीनिकल पैथोलॉजी की मशीनें गर्म होकर एक घंटे तक बंद रहीं। विभिन्न वार्डों के एसी बंद हो गए, जिससे मरीज परेशान रहे। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आंकड़े के अनुसार बुधवार की सुबह 10.30 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच तीन चरणों में 145 मिनट बिजली गुल रही। यानी अस्पताल में नौ घंटे की अवधि में एक घंटे 25 मिनट तक बिजली नहीं रही, जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई। बिजली संकट का सीधा असर मरीजों के इलाज, जांच व्यवस्था और अस्पताल की सेवाओं पर पड़ा। सबसे अधिक परेशानी अस्पताल की क्लीनिकल पैथोलॉजी में दिखी। बिजली नहीं रहने से यहां एसी...