पूर्णिया, जनवरी 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने शनिवार को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जीएमसीएच का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में फैली अव्यवस्था पर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि जीएमसीएच जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक सही ढंग से नहीं मिल पा रही हैं, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। दौरे के दौरान राजेश यादव ने पाया कि मरीजों को भोजन में पानी वाला दाल दिया जा रहा था। भोजन परोसने वाले कर्मी बिना ग्लव्स और सुरक्षा मानकों के खाना परोस रहे थे। यह सीधे तौर पर मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में वार्डों के आसपास गंदगी, दुर्गंध और साफ-सफाई की भारी...