हजारीबाग, अप्रैल 16 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे काम के दौरान चार तल्ला भवन से गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि वह शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एसी ठीक करने मिस्त्री के रूप में गया था। मृतक की पहचान मो सलीम उर्फ गुड्डू पिता मो मुस्लिम खानसामा गली जमा मस्जिद हजारीबाग के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हजारीबाग स्थित शहीद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गेट को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि मृतक काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य तकनीकी कारण से वह गिर पड़ा। गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मौके पर उसकी मृत्यु हो गई ।परिजनों का विरोध और अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.