पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर में मार्च माह के गर्मी शुरु होने के साथ समय सारणी बदल गया है। अब गर्मी में शाम के समय 6 बजे तक चिकित्सक रोगी को देखेंगे। यह समय पहले पांच बजे तक हीं निर्धारित था। इस तरह से गर्मी बढ़ने के साथ दूर दराज से आने वाले रोगी को राहत मिलेगी। विभागीय जानकारी में आउटडोर में पहले से सुबह 9 से दिन के 2 बजे तक निर्धारित है। जबकि शाम का समय दोपहर 3 से 5 बजे तक निर्धारित था जो अब शाम के समय में बदलाव किया गया है। सुबह का समय अभी भी यथावत है, जबकि शाम का समय 4 बजे से शाम के 6 बजे तक हो गया है। इससे गर्मी में आने वाले रोगी को काफी राहत है। विदित हो कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोगी को लिए इंडोर और आउटडोर दो तरह की सुविधा है। इस सुविधा के अर्न्तगत आउटडोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.