पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला अंतर्गत मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के स्वास्थ्यकर्मी गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। मरीजों का ईलाज में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे इधर उधर घूम रहे है अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल है। हड़ताल के दौरान कर्मियों को समझाने अस्पताल अधीक्षक डॉ अजय कुमार भी पहुंचे। मगर कर्मी अपनी मांगों पर डटे रहे। डॉ अजय कुमार ने बताया कि सिविल सर्जन के बदले वे कर्मियों को समझाने का प्रयास करने गए थे । उनका एक महीने का वेतन भी आ चुका है। उम्मीद है शेष वेतन भी जल्दी ही भुगतान कर दिया जाएगा। सभी कर्मियों से आग्रह किया गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.