पूर्णिया, सितम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल स्थित मानसिक विभाग में मानसिक परेशानी से जुड़े रोगी की संख्या दिनों बढ़ती जा रही है। यह परेशानी ज्यादातर लोगों में बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक, आपसी जमीनी विवाद, पारिवारिक कलह, गलत संगति समेत कई कारण शामिल हैं। इनके अलावा अन्य कई वजह शामिल होते हैं जिनके कारण लोग मानसिक परेशानी लिए आउटडोर स्थित मानसिक विभाग में आ रहे हैं। विभागीय जानकारी में वार्ड असिस्टेंड नवल कुमार बताते हैं पिछले अगस्त यानी एक माह में कुल 867 मानसिक रोगी दिखाने के लिए आए। इन रोगी में लगभग आधे रोगी 400 से अधिक नए रोगी शामिल हैं। जबकि आधे से अधिक रोगी की संख्या पूराने रोगी हैं जिनका उपचार चल रहा है। मनो सामाजिक कार्यकर्ता एबी ज्वाईनल बताते हैं कि यहां आने वाले रोगी ज्यादातर ठीक ...