हजारीबाग, अप्रैल 16 -- हज़ारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में इन दिनों मरीजों को इलाज के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं के अभाव से भी जूझना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से सेंटर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिसके कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को हो रही परेशानीपानी की किल्लत का मामला तब और प्रमुखता से सामने आया जब हाथ फ्रैक्चर होने के कारण एक व्यक्ति प्लास्टर कराने ट्रॉमा सेंटर पहुंचा। प्लास्टर लगाने की प्रक्रिया में पानी की अनिवार्य आवश्यकता होती है, लेकिन सेंटर में एक बूंद पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। न केवल इलाज, बल्कि पीने के पानी और साफ-स...