पलामू, मई 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू सदर अस्पताल सह मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक से क्षुब्ध होकर पूर्व वार्ड पार्षद विश्वनाथ राम घुरा ने अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। इलाज के लिए पहुंचे विश्वनाथ राम ने अनिवार्य बुनियादी सुविधाओं की भी कमी पाते हुए क्षोभ व्यक्त किया और अस्पताल की बदहाल व्यवस्था को शीघ्र दूर करने की मांग करते हुए अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में बताया गया कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का गंभीर अभाव है, जिससे मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल अधीक्षक ने शिकायत में जल्द सुधार का आश्वासन दिया है। विश्वनाथ राम के आवेदन के अनुसार अस्पताल में जांच की समुचित व्यवस्था नहीं है और अधिकांश दवाएं मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ र...