बिजनौर, फरवरी 18 -- मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की केंद्रीय प्रयोगशाला के बायोकेमिस्ट्री विभाग में नई स्वचालित एस्टिरा सीएक्स400 मशीन का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. तुहिन वशिष्ठ ने मशीन का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक मशीन के शुरू होने से मरीजों को अधिक सटीक और त्वरित जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। मशीन में क्लॉट डिटेक्टर सेंसर लगा है, जो सैंपल में जमे खून के थक्के की पहचान कर सटीक परिणाम सुनिश्चित करता है। इससे रिपोर्ट की विश्वसनीयता बढ़ेगी और त्रुटि की संभावना कम होगी। बताया गया, कि अब तक एक सैंपल से 22 प्रकार की जांच की जा रही थी, लेकिन नई मशीन के माध्यम से 42 प्रकार के परीक्षण संभव होंगे। वहीं, प्रतिदिन सैंपल जांच की क्षमता 40 से बढ़ाकर 80 कर दी गई है। मशीन एक घंटे में 400 टेस्ट करने में सक्षम है, जिससे कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। ...